ग्राम धनौरा, सुमरेरी और बरौदिया नौनागिर में 59.27 लाख की लागत से सड़कों का भूमिपूजन !

Spread the love

खुरई विकासखंड में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने आज ग्राम धनौरा, सुमरेरी और बरौदिया नौनागिर में कुल 59 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इन तीनों ग्रामों में सड़क निर्माण के लिए —

  • ग्राम धनौरा में ₹19.62 लाख,
  • ग्राम सुमरेरी में ₹19.76 लाख,
  • ग्राम बरौदिया नौनागिर में ₹19.89 लाख
    की लागत से सड़कें निर्मित की जा रही हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि “सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी।”

उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में खुरई विधानसभा क्षेत्र में अब हर गांव तक पक्की सड़क पहुंच चुकी है, जिससे क्षेत्र का कोई भी कोना अब दुर्गम नहीं रहा। उन्होंने यह भी बताया कि खुरई में सड़क निर्माण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचायत भवन, स्वास्थ्य भवन, शासकीय विद्यालयों की बाउंड्री वॉल और सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए साइकिल वितरण योजना और महिलाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाएं लाभप्रद साबित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक भूपेंद्र सिंह की दूरदर्शी नीतियों से क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। श्री भूपेंद्र सिंह ने बेटियों की शादी की विशेष पहल करते हुए उन्हें “अपनी बेटियां” मानकर विवाह करवाने का अभियान भी प्रारंभ किया है।

ग्रामीणों ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और अधिक विकास कार्यों की मांग की। इस पर श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, राजपाल सिंह, नंदकिशोर विनायक, राजेंद्र सिंह, अनिल सेंगर, पंडित राजेंद्र सिंह चौबे, सुमित सिंह, प्रभात सिंह, राघवेंद्र परिहार, माधव सिंह, ओमप्रकाश, हेमंत सिंह, राधेश्याम सिंह सिमरिया, कुंजन सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, हरनारायण सिंह, श्यामसुंदर सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र, बादल सिंह, श्रीराम ठाकुर, ब्रजेश दुबे, कोमल सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता), विजय सिंह, जवाहर सिंह, सरदार सिंह, परमानंद यादव, विक्रम सिंह (सरपंच प्रतिनिधि), अंकित सिंह (जनपद सदस्य), मोतीलाल अहिरवार (सरपंच), जितेंद्र जैन, अमरेश खटीक, शोमाराम राठौर, मूलचंद यादव टपरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *