शांतिनाथ धाम सिरोंजा में पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत !

Spread the love

शांतिनाथ धाम सिरोंजा में आयोजित श्री 1008 शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में गुरुवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सहभागिता की। यह भव्य आयोजन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में बीटीआईआरटी कॉलेज परिसर में संपन्न हो रहा है।

मंत्री राजपूत ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिसर में बाबूलाल–ताराबाई जी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह पुण्य पवित्र आयोजन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। संतों का आगमन सदैव समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने बी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मंच पर आयोजन समिति ने मंत्री राजपूत का सम्मान किया। कार्यक्रम में कैलाश सिंघई दाऊ, देवेंद्र लोहारी, महेंद्र जैन वले, सौरव जैन घड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र पाठक, भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र पप्पू फुसकेले, नेमी जैन, सुबोध जैन, शुभम जैन जैसीनगर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *