रहली विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: सभी मतदान केन्द्रों का डिजिटलीकरण 100% पूर्ण !

Spread the love

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार, अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 039, रहली, श्री कुलदीप पाराशर के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 30 से 40 तक के सभी मतदाताओं का गणना पत्रक वितरण और एकत्रीकरण किया गया।

सुपरवाइजर श्री भगवतशरण पाण्डेय (जनशिक्षक) ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बी.एल.ओ. एप्प पर ऑनलाईन डिजिटलीकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर दिखाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और कलेक्टर द्वारा बधाई दी गई।

इस कार्य में मतदान केन्द्रों के समस्त बी.एल.ओ. की सक्रिय भागीदारी रही। डिजिटलीकरण के पूर्ण होने से मतदाता सूची की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, जो आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रयास से मतदाताओं की पहचान, सूची में सुधार और निर्वाचन प्रक्रिया में भरोसेमंद और पारदर्शी डाटा उपलब्ध कराने में मदद मिली।

सुपरवाइजर श्री भगवतशरण पाण्डेय के समर्पित प्रयासों से यह कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ, जिससे रहली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *