कानून-व्यवस्था के खिलाफ भड़की कांग्रेस: सागर में आईजी कार्यालय का घेराव, बढ़ते अपराध पर सौंपा ज्ञापन !

Spread the love

सागर। शहर में बढ़ते अपराध, बेलगाम जुआ-सट्टा, अवैध शराब और पुलिस की कथित लापरवाही के विरोध में सोमवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आईजी कार्यालय पहुंचे और पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है और जनता का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है।

जुआ-सट्टा, अवैध शराब और नशे पर ताबड़तोड़ सवाल

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने ज्ञापन में कहा कि शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • हत्या, लूट और चोरी की वारदातों में तेजी आई है,
  • महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं,
  • थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टा और अवैध शराब का कारोबार खुले आम चल रहा है,
  • नशीले पदार्थों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,
  • स्पा सेंटरों से जुड़ी चर्चाओं ने पुलिस की छवि धूमिल की है,
  • अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं।

महेश जाटव ने मांग की कि आईजी स्वयं थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा करें, क्योंकि पुलिस “जनता के नियंत्रण से बाहर” हो चुकी है।

स्वयं मैदान में उतरने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थ थाना क्षेत्रों में स्वयं निगरानी बढ़ाएँ और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि जनता का पुलिस पर भरोसा वापस दिलाना बेहद ज़रूरी है।

आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

कांग्रेस की शिकायत सुनने के बाद पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी और आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

🔴 विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे शामिल

इस विरोध-प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ नेता मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, मुन्ना चौबे, जगदीश यादव, अंकलेश्वर दुबे, नेता प्रतिपक्ष बाबू (बब्बू) यादव, रामकुमार पचौरी, प्रदीप गुप्ता, प्रमिला राजपूत, एडवोकेट रजनी ठाकुर, संदीप सबलोक, समीर खान, सागर साहू, पार्षद शिवशंकर गुड्डू यादव, चेतन कृष्ण पांडे, नीलोफर चमन, रिचा सिंह, ताहिर खान, रमाकांत यादव, गोपाल प्रजापति, दिनेश पटैरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली सुधारने और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *