बीना रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप !

Spread the love

बीना रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में एक महिला सफाई कर्मचारी ने ट्रेन मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार रात जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जीआरपी को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि वह रनिंग रूम में ठेकेदार नीरज साहू के अधीन सफाई का काम करती है। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह कमरा नंबर 3 की सफाई कर रही थी।उसी दौरान ट्रेन मैनेजर (गार्ड) वी.के. मीना नहाकर चड्डी-बनियान में कमरे में आए और कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगे।

महिला के चिल्लाने पर आरोपी बोला- पैसा ले, मत चिल्ला

महिला के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा, “पैसा ले, मत चिल्ला।” महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कमरे से बाहर निकलकर घटना की जानकारी सीएलआई प्रेम सिंह को दी। इसके बाद वह जीआरपी थाना बीना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस मामले को लेकर रेलवे यूनियन पदाधिकारी भी सामने आए हैं। ट्रेन मैनेजर वी.के. मीना का कहना है कि जब कर्मचारी व्यवस्था सुधारने की मांग करते हैं, तो कई बार उन पर इस तरह के आरोप लगा दिए जाते हैं। उन्होंने जीआरपी से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

जीआरपी ने महिला के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *