सागर में पार्षद नईम खान की संदिग्ध मौत !

Spread the love

सागर के लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद नईम खान (67) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें अचेत अवस्था में पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है, जिसके चलते पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार सुबह पार्षद नईम खान घर पर अचेत अवस्था में मिले थे। परिजन घबराहट में उन्हें लेकर अस्पताल भागे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलते ही उनके परिचित और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।

डेढ़ महीने पहले भाजपा ने 6 साल के लिए निकाला था मृतक पार्षद नईम खान विवादों में रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले ही महिला संबंधी अपराध और गंभीर आरोपों के चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

युवती से की थी शादी, पहले उसी ने लगाए थे आरोप नईम खान ने हाल ही में सदर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी की थी। खास बात यह है कि शादी से पहले इसी युवती ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन विवादों के बीच हुई इस शादी और अब अचानक हुई मौत ने मामले को पेचीदा बना दिया है।

पुलिस कर रही जांच मौत की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *