उप मुख्यमंत्री का पूर्व मंत्री मलैया के घर पहुँचना !

Spread the love

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल बुधवार को दमोह पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री श्री जयन्त मलैया के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जाता है कि श्री मलैया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, जिसके चलते राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियाँ लगातार उनका कुशलक्षेम जानने पहुँच रही हैं।

श्री शुक्ल ने डॉक्टरों से चल रहे उपचार के बारे में जानकारी लेने के साथ ही श्री मलैया के परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने पूर्व मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि श्री मलैया प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भूमिका निभाते रहे हैं और उनके स्वास्थ्य लाभ से सभी को खुशी होगी।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी श्री मलैया से चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी संक्षिप्त बातचीत हुई।

श्री शुक्ल के इस शिष्टाचार भेंट को राजनीतिक गलियारों में बेहद सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। नेताओं का मानना है कि इससे प्रदेश संगठन में समन्वय और सौहार्द और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *