सीएम ने छत्रसाल बुंदेला की नवनिर्मित प्रतिमा का किया अनावरण !

Spread the love

छतरपुर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खजुराहो कन्वेंशन सेंटर के पास स्थित बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल बुंदेला की नवनिर्मित प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर केबिनेट के सभी मंत्रीगण, स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री ने महाराजा छत्रसाल के वीरता और साहस को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान की गाथाएं बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने और उनकी राष्ट्रीय भावना को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने समारोह के दौरान उचित व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ फूलमालाओं और अभिवादन के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *