खुरई में महिला का फंदे पर मिला शव: बेटी की पलंग पर मिली लाश, परिजन बोले- बच्ची की हत्या कर फांसी पर झूली मां !

Spread the love

सागर जिले के खुरई के अंबेडकर वार्ड में शुक्रवार को एक कमरे में मां और बेटी के शव मिले हैं। 23 साल की नवविवाहिता स्वाति फांसी के फंदे पर मिली, जबकि उसकी 1 साल की बेटी नाव्या पलंग पर मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि पहले मां ने अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। इस घटना के पीछे महिला के पेट से जुड़ी समस्या को कारण बताया जा रहा है।

अपने ही कमरे में मिला मां और बेटी का शव

खुरई शहरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड स्थित कंपनी कुआं के पास स्वाति पति हेमंत लोधी (23) का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि नाव्या का शव पलंग पर पड़ा था। घटना के समय पति हेमंत लोधी काम पर थे। घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को फांसी पर लटका और बेटी को मृत पाया। हेमंत ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी और स्वाति को कोई बड़ी परेशानी नहीं थी। हालांकि, वह पेट दर्द और ब्लीडिंग से परेशान रहती थी।

पेट के दर्द से परेशान थी महिला

जेठ नारायण लोधी के अनुसार, स्वाति का तीन बार मिसकैरेज हुआ था। पेट की समस्या और दर्द के चलते वह बेहद परेशान रहती थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी परेशानी के कारण स्वाति ने यह कदम उठाया होगा और बेटी की देखभाल की चिंता के चलते उसकी भी हत्या कर दी होगी।

जांच और परिजनों के बयान

सूचना मिलते ही शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परिजनों ने मायके वालों को भी घटना की सूचना दी। मायके वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद पति का रो-रो कर बुरा हाल है।

डॉक्टर और पुलिस का बयान

खुरई सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर रामजी ठाकुर ने बताया कि महिला और बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने कहा कि परिजनों से चर्चा की जा रही है और मामले की गहन जांच की जाएगी। यदि किसी ने घटना को अंजाम दिया है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

खबरों को विस्तार से देखने के लिए नीचे दी गई नींक पर क्लिक करे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *