फिल्म के बीच युवकों की हरकतों पर परिवार ने जताई आपत्ति, बढ़ी कहासुनी और हाथापाई !

Spread the love

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल के सिनेप्लेक्स में सोमवार रात फिल्म के दौरान अचानक हंगामा मच गया। एक ओर स्क्रीन पर धुरंधर फिल्म का इमोशनल सीन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर दर्शकों के बीच झूमाझटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि शो के दौरान कुछ युवक नशे में थे और सीटियों व शोरगुल से माहौल खराब कर रहे थे। ठीक पीछे परिवार बैठे थे, जिन्होंने युवकों की हरकत पर आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्‍ट दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। मारपीट और झूमाझटकी के दौरान सिनेप्लेक्स स्टाफ ने बीच बचाव की कोशिश भी की।

पुलिस के मुताबिक किसी भी दर्शक ने इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो के आधार पर भी कोई कानूनी कार्रवाई अभी तक संभव नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा कि “सिनेप्लेक्स प्रबंधन या किसी भी पक्ष की शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है, वहीं घटना के बाद सिनेप्लेक्स प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के संकेत दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *