इंदौर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत !

Spread the love

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में मंगलवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम कर रहे निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शिवनारायण मालवीय (31) को अचानक हार्ट अटैक आया। वह दुकान में बैठकर कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस कर रहे थे, तभी चक्कर खाकर गिर पड़े।

साथियों ने उन्हें तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, शिवनारायण मूसाखेड़ी निवासी थे और अजय इंटरप्राइजेस मोबाइल दुकान में काम करते थे। प्रारंभिक तौर पर इसे साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा है।

परिवार में उनके दो छोटे बच्चे हैं। अंतिम संस्कार कन्नौद के महुरिया ग्राम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *