इंदौर के 150 साल पुराने रणजीत हनुमान मंदिर में 4 दिवसीय रणजीत महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है।

10 दिसंबर को मंदिर में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।
11 दिसंबर को महाभिषेक के साथ 11 लाख रक्षा सूत्रों का अभिषेक किया जाएगा।
12 दिसंबर को स्वर्ण रथ में सवार रणजीत हनुमान प्रभात फेरी निकालेंगे।