फार्मेसी स्टूडेंट पर युवक ने किया छेड़छाड़, थाने में दर्ज हुई FIR !

Spread the love

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में रहने वाली फार्मेसी स्टूडेंट ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता, जो मूल रूप से दमोह की रहने वाली है और इंदौर में होस्टल में रहती है, ने बताया कि मंगलवार रात आरोपी राजबाड़ा इलाके में रास्ता रोककर बात करने का दबाव बना रहा, जिससे परेशान होकर वह सीधे थाने पहुंची।

मामले का इतिहास:

  • अगस्त 2024 में स्टूडेंट आरोपी की दुकान से कपड़े खरीदी।
  • बाद में कपड़े एक्सचेंज कराने गई, तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया
  • इसके बाद आरोपी ने लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान किया।
  • होस्टल के बाहर खड़ा रहकर उसका पीछा किया।
  • भोलाराम उस्ताद गार्डन में मुलाकात के दौरान आरोपी ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की और दोस्ती करने का दबाव बनाया।
  • मना करने पर आरोपी ने जान और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

पुलिस कार्रवाई:
भंवरकुआं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राज खान के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *