बोर्ड पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने नाम बदलकर बोर्ड लगाया !

Spread the love

भोपाल के जगदीशपुर में बुधवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारी फिर से पहुंचे और ‘इस्लाम नगर’ लिखे बोर्डों पर कालिख पोतकर ऐतिहासिक नाम ‘जगदीशपुर’ वाले बैनर लगा दिए। 22 महीने पहले सरकार ने इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया था, लेकिन कई बोर्ड अब तक पुराने नाम के साथ थे।

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार के आदेश की अवहेलना है। कई बोर्ड और किलोमीटर मीटर खराब पड़े हैं। तिवारी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता की और चेतावनी दी कि बोर्ड नहीं बदले गए तो उग्र प्रदर्शन होगा।

भोपाल से 14 किलोमीटर दूर स्थित इस ऐतिहासिक गांव का नाम 31 जनवरी 2023 तक इस्लाम नगर था। 1 फरवरी 2023 से इसे जगदीशपुर नाम से जाना जाने लगा और इसके बाद गांववासियों ने जश्न मनाया था।

स्थानीय लोगों और संगठनों का कहना है कि क्षेत्र के ऐतिहासिक और मूल नाम से छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं है। यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि जनभावनाओं का सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *