खुरई: मां-बेटी की संदिग्ध मौत, पेट दर्द और मानसिक तनाव से जुड़ी घटना सागर जिले के खुरई के अंबेडकर वार्ड में 23 वर्षीय स्वाति लोधी का शव फांसी के फंदे पर और एक साल की बेटी नाव्या का शव पलंग पर मिला। पति हेमंत लोधी ने घटना की सूचना दी। स्वाति पेट दर्द और ब्लीडिंग की समस्या से परेशान थी। मामले की जांच जारी है, और पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
खुरई: पुलिस ने चार घरों में हुई चोरी का किया पर्दाफाश खुरई शहरी थाना पुलिस ने महूनाजाट गांव में हुई चोरी के मामले में आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार किया। चोरी में इस्तेमाल कार और 95,000 रुपये के जेवरात बरामद हुए। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
भाजपा सागर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर चल रही गहन मंथन भाजपा संगठन ने रायशुमारी के तहत 25 नामों का पैनल तैयार किया। पहली बार एससी महिला को जिला अध्यक्ष बनाने पर जोर है। गुटबाजी के बीच सर्वमान्य अध्यक्ष की तलाश जारी है।
घोरट गांव: 5 एकड़ चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाया गया खुरई तहसील के घोरट गांव में प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से अतिक्रमित भूमि को मुक्त कर गोवंश के लिए निस्तार स्थल में बदला गया।
बीना विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया बीना क्षेत्र में सामुदायिक भवन, सीसी सड़क और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। विधायक निर्मला सप्रे ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेट किट वितरित की।
रहली विधायक गोपाल भार्गव का बच्चों के लिए अंग्रेजी शिक्षा पर जोर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने साइकिल वितरण कार्यक्रम में बच्चों को टूरिस्ट गाइड बनने के लिए अंग्रेजी शिक्षा पर बल दिया और इसे सागर विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही।
बीना: अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ रैली प्रांतीय अहिरवार महासंघ के बैनर तले रैली निकाली गई। गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की अपील की गई।
खुरई: गौशाला के चौकीदार की संदिग्ध मौत हनोता गांव में चौकीदार गौरव का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सागर: भाषण और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में संभाग स्तरीय भाषण और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रों ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर विचार प्रस्तुत किए।
महिला सशक्तिकरण के लिए आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव सागर संभागीय आईटीआई में गोदरेज कंज्यूमर द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। 62 में से 11 महिला प्रशिक्षणार्थियों का चयन हुआ।
खबरों को विस्तार से देखने के लिए नीचे दी गई नींक पर क्लिक करे !