स्टूडेंट सुसाइड केस में रजक समाज का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन !

Spread the love

बीना में गुरुवार को रजक समाज के सदस्यों ने तहसीलदार डॉ. अंबर पंथी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मालथोन थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा लोधी में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया।


दो युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सेमरा लोधी निवासी कैलाश रजक की बेटी को दो युवक लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया।
परिवार का आरोप है कि दोनों युवक ही उसकी मौत के सीधे जिम्मेदार हैं।


समय पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी

रजक समाज ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
समाज ने चेतावनी दी कि—
“यदि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो बेटी के सम्मान और न्याय के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”


समाज के बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान रजक समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार रजक,
रतनलाल रजक, संतोष सोलंकी, अजय रजक, एडवोकेट राजेश रजक, हृदेश मालवीय, रोशन रजक, संजय रजक, विनोद सोलंकी, सौरभ रजक, हेमंत रजक, अंकित रजक, हरचरण रजक, वीरेंद्र रजक, मंगेश रजक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *