मानवाधिकार दिवस पर पामाखेड़ी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिले कानूनी व स्वास्थ्य अधिकारों के सूत्र !

Spread the love

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामाखेड़ी में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवाधिकार, लैंगिक समानता, कानूनी सहायता, डिजिटल सुरक्षा और यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों की जानकारी प्रदान करना था।

पूर्व शासकीय अधिवक्ता वर्षा ठाकुर ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के इतिहास और संविधान में निहित अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने घरेलू व सामाजिक हिंसा की रोकथाम तथा मुफ्त शासकीय अधिवक्ता सेवाओं की उपलब्धता के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदात्री सपना राजपूत ने महिलाओं के लिए उपलब्ध आश्रयगृहों और किशोरियों हेतु सुरक्षा तंत्र की जानकारी दी।

ड्रोन दीदी साक्षी पांडेय ने डिजिटल हिंसा, साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर (112, 1930, 1098, 108) बताए। उन्होंने सेक्स और जेंडर के अंतर को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। एफपीएआई के परियोजना प्रबंधक नीलरतन ने जीवन, समानता, गोपनीयता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चयन जैसे यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक ठाकुर, प्रदीप कुमार जैन, प्रदीप सिंह लोधी, रचना सिंह ठाकुर, समाजसेवी मोनिका गोस्वामी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *