ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ट्राली जब्त !

Spread the love

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से हुई ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्राली (कीमत 80 हजार रुपए) बरामद कर ली गई है, जबकि ट्रैक्टर अभी तक नहीं मिला है। पुलिस आरोपी से ट्रैक्टर के संबंध में पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी जिले में चल रहे पुलिस के कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान हुई।

फरियादी ऋतुराज यादव (शास्त्री वार्ड, पगारा रोड) ने 10 दिसंबर को मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर की शाम उन्होंने अपना ट्रैक्टर (MP 15 ZK 7305) ट्राली के साथ पगारा रोड स्थित यादव होटल के पास एक खाली प्लॉट में खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे वहां पहुंचे, तो वाहन गायब था।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान अनुराग रजक (27) पुत्र भाव सिंह, निवासी ग्राम गेहूंरास (रायसेन) के रूप में की। आरोपी वर्तमान में भोपाल के अयोध्यानगर स्थित रत्नागिरी में रह रहा है।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया, “चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 80 हजार रुपए मूल्य की ट्राली जब्त कर ली गई है। आरोपी से चोरी हुए ट्रैक्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *