बीना | डीएवी बीआर पब्लिक स्कूल में 13वां वार्षिक समारोह संकल्प विद्यालय परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि चाको एम जोस, कार्यकारी निदेशक रिफाइनरी, विशिष्ट अतिथि नवीन चंदर के, सीजीएम, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और विशेष अतिथि निलेश कांडलकर, चेयरमैन, एलएमसी, डीएवी बीआर उपस्थित रहे। बच्चों ने स्वागत नृत्य, विविध नृत्य प्रस्तुतियां और हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत में नाटक का मंचन किया। इसके अलावा ऑर्केस्ट्रा की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ कला, खेल और सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रसून के 13वें संस्करण का विमोचन भी किया गया।
प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी दी। विशेष अतिथि निलेश कांडलकर ने शिक्षा को त्रिपक्षीय प्रक्रिया बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अविनाश गाडेकर, अनिल मेढ़े, केएस चौधरी, एमपी अग्रवाल, आरबी हजारे, नवीन लाल, आरएच पंचाल, प्रवीण कुमार, रोहित यादव, विनय मोहन उर्मालिया और विनिता मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।