सागर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौंड अपने पूर्व गृह ग्राम लिधौरा और पिता की जन्म भूमि पर आगमन पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं, श्रीफल और शॉल से सम्मानित किया। मौके पर बच्चों ने अपने बल्लों पर क्रांति के साइन भी लिए। क्रांति ने घर-परिवार और ग्रामवासियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
इससे पूर्व, ग्राम खटौरा कला के पंचायत भवन में उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद दलपतपुर फोरलेन पर विधायक वीरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित राजा भैया, रघुनाथ सिंह, महेंद्र मऊना, भैया राम, अनिल जैन, अशोक सिंघई, जय सिंह राजा, नरेंद्र सिंह लोधी, कंछेदी लोधी, वीर सिंह, बिहारी राठौर, भूपत सिंह, इमरत सिंह, चित्तर सिंह के अलावा सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।