छतरपुर: महाराजा छत्रसाल महल के पास दो युवकों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल !

Spread the love


छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में महेबा मऊसहानिया स्थित महाराजा छत्रसाल महल के पास मंगलवार को दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़कों ने दो युवकों को घेरकर लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा।

वीडियो में दोनों युवक खुद को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोग पूरी घटना देखते रहे, किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। वीडियो में एक दर्जन से अधिक लोग दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिलें भी देखी गईं, जिनमें से एक जमीन पर गिरी हुई थी।

नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ितों और हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। जांच पूरी होने के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *