सागर।
आज़ाद भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर कुर्मी क्षत्रिय समाज मकरोनिया के तत्वावधान में रजाखेड़ी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों और पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पटेल, युवा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, रामस्वरूप कुर्मी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।