प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव: एमपी में 780 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, भोपाल जिले में पांच की नियुक्ति !

Spread the love

भोपाल।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पदभार संभालने के ठीक दो वर्ष बाद मंगलवार, 16 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए प्रदेशभर में 780 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की है।

इस क्रम में भोपाल जिले में पांच ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
बैरसिया ब्लॉक से नरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोपाल शहर में भोपाल उत्तर से यावर जमील, नरेला से फहीम बक्श, भोपाल मध्य से फैज कुरैशी और हुजूर (फंदा) से रामभरोसे राठौर को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। नई टीम से आगामी चुनावों की तैयारी और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *