सागर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि !

Spread the love

भोपाल/सागर।
सागर के रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आगामी 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य आतिथ्य का आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके लिए भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

31 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन

उल्लेखनीय है कि रुद्राक्षधाम मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीरामकथा का सात दिवसीय आयोजन आगामी 31 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक पं. प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीरामकथा के श्रवण का अवसर प्राप्त होगा।

आयोजन के द्वितीय दिवस 1 फरवरी 2026 को श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

तैयारियां प्रारंभ

आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *