रोहतास में पागल कुत्ते का आतंक: 15 से अधिक लोग घायल !

Spread the love

रोहतास, अविनाश श्रीवास्तव।
जिला मुख्यालय में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने शहर के विभिन्न इलाकों में हमला कर करीब 15 लोगों को घायल कर दिया।

हमला और प्रभावित इलाके

जानकारी के अनुसार कुत्ता धनपुरवा, महद्दीगंज, कबीरगंज, बौलिया रोड और पोस्ट ऑफिस चौराहे सहित अन्य स्थानों में लोगों पर झपटता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्ता अत्यधिक आक्रामक था और सामने आने वाले हर व्यक्ति पर हमला कर रहा था।

घायलों का इलाज

हमले में घायल सभी लोग सदर अस्पताल और निजी क्लिनिकों में इलाज करा रहे हैं। धनपुरवा निवासी रंजू देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका घर में घुसा कुत्ता उन्हें काट गया। वहीं, पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास खड़े विनय कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अपने सामने 10 से 15 लोगों को घायल होते देखा।

बच्चों पर भी हमला

सराय रोड निवासी सरिता देवी ने बताया कि कुत्ते ने उनकी बच्ची को स्कूल जाते समय काट लिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

रोहतास जिला आवारा कुत्तों की संख्या के मामले में बिहार में तीसरे स्थान पर है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से कुत्तों को पकड़ने और नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *