देवरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें पटैरिया जी जैसे विधायक मिले: अविराज सिंह !

Spread the love


बीजेपी युवा नेता अविराज सिंह ने गुरुवार को देवरी के जैतपुर कोपरा नदी के किनारे आयोजित श्रीराम कथा में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन वैदिक सनातन धर्म प्रचार-प्रसार समिति, युवा मण्डल जैतपुर और स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया था। श्रीराम कथा का वाचन गौपीठाधीश्वर महंत श्री विपिन बिहारीदास महाराज ने किया।

श्रीराम कथा के 13वें वर्ष के आयोजन में अविराज सिंह ने संबोधन किया और कहा कि भगवान श्रीराम का नाम सूर्य की उन किरणों के समान है जो काम, क्रोध, मद और अज्ञान के रूप में उत्पन्न अहंकार को समाप्त करता है। लेकिन मेरे लिए भगवान श्रीराम का नाम एक और अर्थ भी रखता है, जिसमें राधा और माधव दोनों का अस्तित्व है। श्रीराम की महिमा समुद्र जैसी गंभीरता और हिमालय जैसे धैर्य का प्रतीक है। श्रीराम का जीवन आदर्श है, जिसमें रघुकुल की परंपरा के अनुसार “प्राण जाए पर बचन न जाए” का संदेश छिपा है।

अविराज सिंह ने भगवान श्रीराम से जुड़े कई प्रसंगों का उल्लेख किया और रामायण के दोहे का उच्चारण कर प्रभु श्रीराम का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज के लिए नहीं होते, बल्कि यह संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए होते हैं। उन्होंने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आदरणीय श्री बृज बिहारी पटैरिया जी जैसे विधायक मिले हैं। उनकी शख्सियत से वे अत्यधिक प्रभावित हैं और पटैरिया जी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पटैरिया जी के विधायक बनने से देवरी क्षेत्र के विकास के द्वार खुल गए हैं।

युव नेता अविराज सिंह के वक्तव्य को सुनकर पं. विपिन बिहारी जी ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी और कहा कि अविराज सिंह भी अपने पिता श्री भूपेन्द्र सिंह की तरह यशस्वी, धार्मिक, कर्मठ और प्रभावशाली बनें।

इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से महंत हरिकृष्ण दास महाराज, श्रीमती प्रियंका पटैरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह चीलपहाड़ी, अजय उपाध्याय, रविंद्र सिंह, संदीप जैन बबलू, सत्यनारायण सिंह सरखेड़ा, प्रीतम सिंह, प्रीतम सिंह लोधी, धीरज सिंह राजपूत, अनिल उपाध्याय, संजय सिंह, अंशुल शुक्ला, डॉ. कैलाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सरदार सिंह, संतोष सिंह, निरपत सिंह, अभिषेक जैन, दिनेश सिंह, अरुण सोनी, कथा के मुख्य यजमान किशोर सिंह लम्बरदार, श्रीमती प्रभा सिंह, वैदिक सनातन धर्म प्रचार-प्रसार समिति के सदस्यगण और बड़ी संख्या में कथा श्रोतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *