बंडा पुलिस ने कार से 2 देशी कट्टे और कारतूस के साथ चार आरोपियों को पकड़ा !

Spread the love

बंडा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी कार में सवार होकर क्षेत्र में देशी कट्‌टा लहराते हुए घूम रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक यूपी पासिंग कार में अवैध हथियार लेकर बंडा क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और बंडा–छतरपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू की। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका गया।

कार में सवार चार युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें 2 देशी कट्‌टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त यूपी पासिंग कार क्रमांक यूपी 93 एजेड 7717 को भी जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ पिता जगदीश सिंह बुंदेला (24) निवासी भगवा, शिवाजी उर्फ शिव पिता राघवेन्द्र सिंह बुंदेला (21) निवासी भेसली थाना बल्देवगढ़, युवराज उर्फ गुड्डू राजा पिता गिन्नी राजा बुंदेला (23) निवासी खरीला एवं रोहित राजा पिता कृष्णप्रताप सिंह चौहान (25) निवासी पुतरी थाना महाराजपुर जिला छतरपुर बताए।

थाना प्रभारी अंजली उदैनिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है। हथियार कहां से लाए गए और किस उद्देश्य से घूम रहे थे, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *