आलीराजपुर | 4 साल की बच्ची को तेंदुए ने किया शिकार, जंगल में मिला शव !

Spread the love

आलीराजपुर के ग्राम बिचोली स्थित गोदवानी गांव में शनिवार शाम एक भयानक घटना सामने आई। 4 साल की बच्ची रक्षा को उसके पिता देवसिंह की गोद से एक जंगली जानवर ने छीनकर जंगल की तरफ ले गया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ घर के पास खड़ी थी, तभी अचानक जंगल से आए जानवर ने सीधे बच्ची पर हमला किया। हमले की तेज़ी इतनी थी कि पिता के हाथों से बच्ची जाने से पहले ही वह गायब हो गई।

चार घंटे की खोज के बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने जंगल में बच्ची की तलाश शुरू की। लगभग चार घंटे की खोजबीन के बाद रात करीब 11:30 बजे बच्ची का शव पहाड़ी की झाड़ियों में मिला। वन विभाग के रेंजर तरुण अनिया के अनुसार, संभवतः तेंदुए ने बच्ची को शिकार बनाया। बच्ची के शरीर के ऊपरी हिस्से को गंभीर रूप से क्षत-विक्षत पाया गया।

पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर दिया है और आगे की जांच जारी है। वन विभाग भी इलाके में सतर्कता बढ़ाने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी कर रहा है।

यह घटना इलाके में जंगली जानवरों और मानव के बीच सुरक्षा संबंधी चिंताओं को फिर से उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *