भगवानगंज–राहतगढ़ बस स्टैंड रोड पर जल सप्लाई लाइन कार्य से जाम, नागरिक परेशान !

Spread the love

सागर | शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल भगवानगंज से राहतगढ़ बस स्टैंड रोड पर नगर निगम की जल सप्लाई लाइन बदलने का कार्य इन दिनों आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। टाटा कंपनी द्वारा किए जा रहे पाइप लाइन परिवर्तन कार्य के दौरान सड़क के एक तरफ मोड़ पर मलबे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे मार्ग संकरा हो गया है।

इस रोड से दिनभर दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ही बड़ी संख्या में पैदल राहगीरों का आवागमन रहता है। लेकिन निर्माण कार्य के कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मलबा जल्द हटाया जाए और यातायात प्रबंधन किया जाए तो जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। नागरिकों ने नगर निगम से कार्य में तेजी लाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *