पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक !

Spread the love

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के निधन पर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन सहित जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपने शोक संदेश में श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। वे एक कर्मठ, निष्ठावान और संगठन के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने भाजपा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मोकलपुर जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव समाज और संगठन के हित में कार्य किया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके आकस्मिक निधन से संगठन ने एक सशक्त स्तंभ खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन होगा।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और पूरा संगठन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *