झाड़ियों के बीच गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी, बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी की !

Spread the love

भोपाल के लाल कोठी इलाके में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जब झाड़ियों के बीच एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को दी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और हिंदू संगठन

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कटी हुई मुंडी को जब्त किया और परीक्षण के लिए लैब भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सैकड़ों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

बजरंग दल के गो रक्षक विनोद जोहरे ने बताया कि लगातार इस तरह की घटनाओं से शहर की सामाजिक और धार्मिक फिजा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले निशातपुरा और गांधीनगर इलाकों में भी गोकशी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे मुख्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अवशेष को फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर पुष्टि की है कि एक कुत्ता कटी हुई मुंडी को झाड़ियों से बाहर घसीट कर ले आया था। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

इलाके में तनावपूर्ण माहौल

मौके पर बड़ी संख्या में लोग और हिंदू संगठन जुटने से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।

इस घटना ने फिर से गोकशी और धार्मिक तनाव के मुद्दे को उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश तेज कर रही है और आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *