इंदौर, मध्यप्रदेश – शहर में शनिवार देर शाम और पिछले महीनों की घटनाओं के दो अलग-अलग मामलों ने प्रशासन की सक्रियता को बढ़ा दिया है।
सड़क हादसे में युवक की मौत
पलासिया इलाके में हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय बबलू, पुत्र अर्जुन, निवासी संजीवनी नगर, खजराना की इलाज के दौरान मौत हो गई। बबलू शनिवार शाम ग्रेटर कैलाश अस्पताल के पास बाइक से जा रहा था कि उसका एक्सीडेंट हो गया। राहगीरों ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, जिस बाइक से बबलू की टक्कर हुई थी, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। बबलू अपने दोस्त की बाइक लेकर निकला था। हादसे में शामिल दूसरे वाहन की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फैक्ट्री में लापरवाही से सुरक्षा गार्ड की मौत
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड रामेश्वर पाटीदार (सुपुत्र बगदीराम पाटीदार) की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री सुपरवाइजर अंकित शर्मा के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, अगस्त 2025 में गजराज एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान लोहे का भारी गेट गिरने से रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुपरवाइजर अंकित शर्मा ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में सुपरवाइजर की गंभीर लापरवाही थी। आरोपी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सका है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।