चतरा: कुंडा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में फायरिंग, टीएसपीसी के पूर्व कमांडर और साथी की मौत !

Spread the love

चतरा। कुंडा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार देर रात फायरिंग की घटना में टीएसपीसी के पूर्व टॉप कमांडर देवेंद्र गंझू और उनका साथी चुरामन गंझू की मौत हो गई। इस फायरिंग में श्याम भोक्ता और उनके साले गोपाल भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण किया और बताया कि मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। देवेंद्र गंझू के खिलाफ अलग-अलग थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि घायल श्याम भोक्ता भी एनआईए द्वारा चतरा के चर्चित टेरर फंडिंग मामले में अभियुक्त है।

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र गंझू अपने साथियों के साथ श्याम और गोपाल भोक्ता के घर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच अफीम के पैसे और पूर्व में ली गई लेवी को लेकर विवाद हुआ, जिससे फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई।

घायल गोपाल गंझू को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जख्मी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम घटना के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *