देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान का शुभारंभ आज, 2 एकड़ भूमि बनेगी जीरो वेस्ट क्षेत्र !

Spread the love

देपालपुर। देपालपुर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को “देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान” की शुरुआत की जाएगी। अभियान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत देपालपुर क्षेत्र की लगभग 2 एकड़ भूमि को जीरो वेस्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार नगर निगम इंदौर द्वारा स्वच्छ जोड़ी अभियान के अंतर्गत इस विशेष अभियान का शुभारंभ मंगलवार सुबह किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट का पूर्ण निष्पादन कर क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत देपालपुर स्थित चिन्हित भूमि पर वृहद स्तर पर सफाई कार्य किया जाएगा। यहां पड़े पुराने कचरे को वैज्ञानिक तरीके से हटाकर भूमि को उपयोग योग्य बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में नागरिकों के लिए इसका बेहतर उपयोग हो सके।

नगर निगम का कहना है कि मिशन जीरो लेगेसी अभियान से न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *