जबलपुर में जीएसटी टीम ने 6 फर्मों पर छापेमारी, टैक्स चोरी का खुलासा !

Spread the love

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्टेट जीएसटी (GST) विभाग ने एल्युमिनियम स्क्रैप कारोबार के बहाने टैक्स चोरी करने वाली छह फर्मों पर छापेमारी कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। इसमें दो फर्मों से 45 लाख रुपए का टैक्स वसूल किया गया है।

फर्जी बिल और आईटीसी का दुरुपयोग
विभाग की जांच में सामने आया कि कारोबारी आशीष कोटवानी ने अपने परिवार के नाम पर चार अलग-अलग फर्में बनाई थीं। यूनिक ट्रेडिंग कंपनी, महाकाल मेटल, अक्षरा मेटल और तेजस एंटरप्राइजेज के जरिए करोड़ों रुपये के फर्जी बिल बनाकर इनकम टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाया जा रहा था।

छापेमारी और जब्ती
26 दिसंबर को जीएसटी टीम ने इन छह फर्मों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और बिल बुक्स जब्त किए गए। विभाग की जांच अभी चार फर्मों पर जारी है। यूनिक ट्रेड एंड कंपनी, निखिल एंटरप्राइजेज, मधुश्री मेटल और महाकाल मेटल पर कार्रवाई की प्रक्रिया अभी चल रही है।

AI से हुआ खुलासा
इस टैक्स चोरी का पता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के जरिए चला। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में डिजिटल साक्ष्यों और तकनीक के इस्तेमाल से फर्जी कारोबार की पहचान करने में मदद मिलती है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सभी संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और टैक्स चोरी में शामिल लोगों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *