खुरई। खुरई के लहुर्रा गांव के पास बीती रात एक यात्री ट्रेन से गिरने की घटना में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिक्रम पिता सरकार मुर्मू निवासी महानाज, दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बिक्रम ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और गेट पर बैठे हुए थे। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल खुरई लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों और रेलवे अधिकारियों ने कहा कि गेट पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। इस घटना ने यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
जिला अस्पताल में चिकित्सा टीम उनकी निगरानी में है और इलाज जारी है।