आगर मालवा: आमला में नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस पर छापेमारी जारी !

Spread the love

आगर मालवा। आगर मालवा के आमला क्षेत्र में शनिवार सुबह नारकोटिक्स विभाग ने तीर्थ फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई की। नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम, जिसमें उज्जैन सहित अन्य जिलों की टीमें भी शामिल थीं, ने फार्म हाउस पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस रातड़िया परिवार का है।

पांच वाहनों से टीम पहुंची
कार्रवाई के दौरान लगभग पाँच चार पहिया वाहनों में सवार टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मीडिया को परिसर से दूर रखा गया और सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को अंदर जाने से रोका।

वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद जानकारी दी जाएगी
मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि यह एक बड़ी और गंभीर कार्रवाई है और फिलहाल गोपनीयता बरती जा रही है।

बरामदगी और गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं
अभी तक फार्म हाउस के मालिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या, बरामद ड्रग्स की मात्रा और प्रकार के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ड्रग्स बरामद होने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, फार्म हाउस की नर्सरी से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने की संभावना है। पूरे मामले में स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया, जो कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है।

कार्रवाई जारी
नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा परिसर में कार्रवाई अभी भी जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *