भागीरथपुरा: गंदे पानी से मौतों के बाद टंकी सप्लाय रुकी, अस्पताल में 45 मरीज भर्ती !

Spread the love

भागीरथपुरा। क्षेत्र में लगातार गंदे पानी के वितरण के कारण हुई मौतों के बाद नगर निगम ने टंकी से पानी सप्लाय फिलहाल रोक दिया है। शुक्रवार को पूरे नेटवर्क में पानी की सप्लाय टेस्टिंग होनी थी, जो नहीं हो सकी। अब इसे शनिवार को किया जाएगा।

बीमारियों की स्थिति:
गंदे पानी से बीमार हुए 45 लोग अभी भी शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 11 गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती को डायरिया के लक्षणों के चलते सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

नगर निगम की कार्रवाई:
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार को सुबह सप्लाय व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर क्लोरीन टेस्टिंग सफल रही। सैंपल की लैब रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से पानी सप्लाय शुरू किया जाएगा। घटना के बाद निगम ने टंकी से सप्लाय बंद कर पूरे नेटवर्क की सफाई और क्लीनिंग शुरू कर दी। टंकी की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि पाइपलाइन की जांच और सफाई का काम जारी है।

अन्य उपाय:

  • 450 प्राइवेट बोरवेल में क्लोरिनेशन कराया जा रहा है।
  • 50–100 घरों पर एक प्रभारी अधिकारी तैनात रहेंगे।
  • शहर के 105 ओवरहेड टैंकों पर इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटरीकृत वाटर एनालाइजर लगाए जाएंगे।
  • क्षेत्र के लगभग 50 हजार परिवारों को 20–25 जोन में विभाजित किया जाएगा।
  • मेन पाइपलाइन से जुड़े शासकीय बोरवेल सील किए जाएंगे।
  • रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

मंत्री विजयवर्गीय का निरीक्षण:
शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली और भोपाल से दिशा निर्देश मिलने के बाद भागीरथपुरा पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और क्षेत्र में राहत कार्यों का जायजा लिया। लोगों की शिकायतों पर संजीवनी क्लिनिक में डॉक्टर और दवा की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज का इलाज प्रारंभिक अवस्था में ही पूरा किया जाए

अभी तक की स्थिति:

  • कुल 446 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए थे।
  • अभी भी 45 मरीज अस्पताल में हैं।
  • 11 मरीज आईसीयू में उपचाररत हैं।
  • 200 टीमों ने 28,267 घरों का सर्वे किया, जिसमें 1,34,516 लोग कवर हुए।
  • 24×7 एम्बुलेंस और चिकित्सक मौजूद हैं।
  • 1,13,641 ओआरएस पैकेट और 1,18,000 जिंक टैबलेट वितरित किए गए।
  • 5,013 घरों में क्लेवनेट ड्रॉप दिए गए।

आगे की योजना:
अपर मुख्य सचिव एवं इंदौर संभाग के प्रभारी अनुपम राजन और अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई शनिवार सुबह 6.30 बजे भागीरथपुरा का दौरा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे बैठक में सप्लाय, सफाई और सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *