सागर/राहतगढ़।
राहतगढ़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आज स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह ‘टिंकू’, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डैनी जैन, जहिर कुरैशी, प्रवीण गोस्वामी एवं संगठन की अन्य साथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उद्घाटन मुकाबला: रोमांचक खेल का प्रदर्शन
उद्घाटन मुकाबला टीम रोनाल्डो सीसी और सानू 11 के बीच खेला गया। रोनाल्डो सीसी के कप्तान जाकिर कुरैशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सानू 11 ने मात्र 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 90 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए मूसा कुरैशी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

युवाओं को प्रेरित किया स्वामी विवेकानंद के विचारों से
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा,
“स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रनिर्माण का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत। आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ करना, उनके विचारों को खेल और अनुशासन के माध्यम से युवाओं तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और विवेकानंद जी का दर्शन आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जितना बड़ा संघर्ष होगा, उतनी बड़ी आपकी जीत होगी। हम स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं।”
उनके प्रेरक वक्तव्य से उपस्थित युवाओं और खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का संचार हुआ।
युवा शक्ति संगठन का ऐतिहासिक आयोजन
यह भव्य क्रिकेट महाकुंभ युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित किया गया है और इसे विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ कहा जा रहा है। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठ अतिथिगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से अमित राय, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डैनी जैन, जहर कुरैशी, प्रवीण गोस्वामी, सुरेंद्र रघुवंशी, आयुष वास्तव, सचिन घोषी, विकास जैन, प्रियंक तिवारी, विशाल खटीक, उमाशंकर कोरी, राहुल टिंकू तिवारी, संदीप शुक्ला, सोनू सोनी, विक्की अग्रवाल, राजकुमार सेन, चिन्नू भाई, हनुमत कुशवाहा, वैभव कपूर, अंकु चौरसिया, अनिल श्रीवास्तव, अनुराग पाठक, लखन सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, विपिन घोड़ी, गोलू कोरी, आमिर कुरैशी, सलमान कुरेशी, नदीम मंसूरी, मोहम्मद अली, सुमित, अमित चौबे, बबलू बरखेड़ा, राजा बाबू कुशवाहा, रमेश पटेल, आरक्षण, अंश, अरमान, तनिक, हर्ष ठाकुर, राजेश राजपूत, प्रदीप कुर्मी, रोहन, अभिषेक राज, अभयजीत यादव, शिवम विश्वकर्मा, अभिषेक जाट और अमित साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खेल और अनुशासन के माध्यम से संदेश
इस आयोजन का उद्देश्य केवल क्रिकेट खेलाना नहीं था, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी रहा। आयोजकों ने इस महाकुंभ के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल के माध्यम से युवा न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनते हैं।
भव्य उद्घाटन समारोह और रोमांचक मैच ने युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल पैदा किया, जो स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और युवा शक्ति संगठन के उद्देश्यों को जीवंत रूप से दर्शाता है।