खुरई में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मकर संक्रांति पर लौटते युवक की हालत गंभीर !

Spread the love

खुरई (सागर) | खुरई के कोहा गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार निरंजन अहिरवार (40) को जोरदार टक्कर मार दी। निरंजन बीना लौट रहे थे, जहां वे मकर संक्रांति पर्व पर रिश्तेदारों को अनरए के लड्डू दे चुके थे। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, निरंजन अहिरवार बीना के निवासी हैं और बीती रात अपने रिश्तेदारों के यहां अनरए के लड्डू देने के बाद घर लौट रहे थे। कोहा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन आनंद अहिरवार ने बताया कि मकर संक्रांति पर यह परंपरा है कि रिश्तेदारों के घर जाकर लड्डू वितरित किए जाते हैं। निरंजन भी इसी परंपरा का पालन कर लौट रहे थे कि अचानक यह हादसा हुआ।

परिजनों ने पुलिस से घटना की जांच और वाहन चालक की शीघ्र पहचान करने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *