राहुल गांधी ने RSS और BJP पर साधा निशाना, कहा – ‘जनता चुप रहे तो देश बिक जाएगा !

Spread the love

कोच्चि, 19 जनवरी: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार भाषण देते हुए RSS और BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये संगठन चाहते हैं कि जनता सवाल न पूछे और चुप रहे, ताकि कुछ बिजनेसमैन देश के संसाधनों को अपने हाथों में ले सकें। राहुल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इसे कभी होने नहीं देगी और सिर्फ कांग्रेस ही संविधान और लोकतंत्र को बचा सकती है।

उन्होंने आगे कहा, “RSS और BJP सत्ता को अपने पास ही रखना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाकर गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है।

मुख्य बातें – राहुल की स्पीच:

  • दिल्ली में हुई बैठकों में नेताओं की अलग राय थी, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि UDF पंचायत और विधानसभा चुनाव जीतेगा, असली चुनौती जीत के बाद के रोडमैप को लेकर है।
  • केरल में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। UDF और कांग्रेस को युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने वाला रोडमैप तैयार करना होगा।
  • उन्होंने कहा कि कोई देश अगर चुप रहता है, वह महान नहीं बन सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है। महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार खुलकर व्यक्त करते हैं और संघर्ष करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक प्यारा किस्सा भी हुआ, जब एक बच्चा मंच पर आकर राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली, और राहुल ने बच्चे को चॉकलेट भी दिया

राहुल गांधी के पिछले बयान:

  • 13 जनवरी: उन्होंने लोगों की आवाज दबाने की घटनाओं को लेकर चिंता जताई और कहा कि इससे लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।
  • तमिलनाडु के नीलगिरी में एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि जो लोग मौजूदा विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है।

राहुल गांधी की यह सख्त टिप्पणी कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *