19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी धुरंधर-2 !

Spread the love

मुंबई: सुपरहिट फिल्म धुरंधर के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल के टाइटल से भी पर्दा उठा दिया है। धुरंधर पार्ट-2 का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कन्फर्म कर दिया गया है।

19 जनवरी, सोमवार को धुरंधर-2 का टीजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टीजर एक मिनट से अधिक लंबा है। सेंसर बोर्ड ने टीजर को देखने के बाद इसे ‘A’ (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। इससे पहले धुरंधर पार्ट-1 को भी हिंसक दृश्यों के कारण ए सर्टिफिकेट मिला था। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।

बॉर्डर 2 के साथ दिखेगा धुरंधर-2 का टीजर

सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी फिल्म के साथ धुरंधर: द रिवेंज का टीजर थिएटर में दर्शकों को दिखाया जाएगा। इसके कुछ समय बाद टीजर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि धुरंधर का पहला पार्ट अभी भी कई सिनेमाघरों में चल रहा है।

19 मार्च को होगी रिलीज, यश की ‘टॉक्सिक’ से टक्कर

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस दिन फिल्म का KGF स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से सीधा बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। टॉक्सिक का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है, हालांकि कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर यह विवादों में भी रहा।

रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने भारत में 879.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड यह 1328.23 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल (1963 करोड़) है।

अब धुरंधर: द रिवेंज से मेकर्स और फैंस दोनों को ही एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *