खुरई: विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की, घर से निकाला, थाने में शिकायत दर्ज !

Spread the love

खुरई: बांदरी थाना क्षेत्र के रजवांस गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते आए हैं और अंततः घर से निकाल दिया। पीड़िता ने खुरई शहरी थाने में मंगलवार को मदद की गुहार लगाई है।

विवाहिता के आरोप

पीड़िता रीना, पति रामेश्वर सेन (28) ने बताया कि उनकी शादी 11 साल पहले रजवांस गांव में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति रामेश्वर सेन, सास रति सेन और ससुर राजू सेन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते रहते हैं।

रीना ने कहा कि पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही है। दहेज न देने पर लगातार विवाद होते रहे हैं।

हालिया घटना

विवाहिता ने बताया कि हाल ही में उनके छोटे बेटे सत्यपाल सेन का जन्मदिन था। इस दौरान उसका जेठ राघवेंद्र सेन शराब के नशे में घर आया और अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग तलाक देने की धमकी देने लगे।

कार्रवाई और शिकायत

पीड़िता ने शहरी थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *