पशुओं की अचानक मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन ग्रामीणों को किसी साजिश का अंदेशा है। घटना की जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। चक्काजाम की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
तनाव बढ़ता देख बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत और सीएमओ संजय समुद्रे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गायों की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
करीब दो घंटे तक चले हंगामे और अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार जाम खोला गया। बांदरी सीएमओ संजय समुद्रे ने बताया कि मृत गायों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम बना दी है जो संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।