छतरपुर: बादलों के छंटते ही बढ़ेगी ठंड !

Spread the love

मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों के बीच छिपा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे तक धूप निकलने की संभावना है।

बूंदाबांदी और तेज हवाओं के आसार

आज जिले में तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज बादलों के कारण दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज सुबह मौसम में आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि विजिबिलिटी 1000 मीटर रही। अधिक नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को माना जा रहा है। इसी कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद आने वाले दिनों में तापमान में फिर गिरावट आएगी। खासतौर पर 26 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *