सांसद विष्णुदत्त शर्मा का खजुराहो प्रवास, विकसित भारत अभियान में होंगे शामिल !

Spread the love

सांसद शर्मा का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे पन्ना स्थित सांसद सुविधा केंद्र से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे सीधे धबाड (राजनगर) के लिए रवाना होंगे।

सुबह 10:00 बजे धबाड पहुंचकर, वे “विकसित भारत जी राम जी पर चर्चा” कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे उनका खजुराहो आगमन और संक्षिप्त ठहराव होगा। दोपहर 12:30 बजे वे खजवा (राजनगर) पहुंचेंगे, जहां वे विकास और जनकल्याण पर आधारित चर्चा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 2:00 बजे वे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

सांसद वीडी शर्मा।

सांसद वीडी शर्मा।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अलर्ट

सांसद के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उनके निजी सहायकों, तारेन्द्र शेखर पाठक और समोद शुक्ला, ने बताया कि सभी संबंधित जिला अध्यक्षों, विधायकों और पुलिस अधीक्षकों को कार्यक्रम की सूचना भेज दी गई है ताकि सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पूरे प्रवास के दौरान सांसद सफेद फॉर्च्यूनर (MP-13-ZT-2222) से भ्रमण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *