जैसीनगर निवासी नाथूराम साहू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर !

Spread the love

हृदय गति रुकने से 71 वर्ष की आयु में हुआ देहांत

सागर। जैसीनगर निवासी नाथूराम साहू (71 वर्ष) का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। वे सरल, मिलनसार और पारिवारिक मूल्यों को निभाने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

गुरुवार को निकली अंतिम यात्रा

स्वर्गीय नाथूराम साहू की अंतिम यात्रा गुरुवार, 29 जनवरी को उनके निवास स्थान से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्र और ग्रामीणजन शामिल हुए। इसके पश्चात गांव के मुक्तिधाम में विधि-विधान से उनका दाहसंस्कार किया गया।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए

नाथूराम साहू अपने पीछे तीन बेटे—मुकेश साहू, संदीप साहू और दीपक साहू, एक बेटी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे दैनिक भास्कर सागर में उप संपादक महेश साहू के ससुरजी थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि सामाजिक और पत्रकारिता जगत में भी शोक की भावना है।

शोक संवेदनाएं व्यक्त

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों ने सभी शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *