दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आत्महत्या की घटना !

Spread the love

दतिया। भांडेर थाना अंतर्गत बुद्ध विहार कॉलोनी में गुरुवार रात एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र लक्षमण दोहरे के रूप में हुई है। राजकुमार पेशे से ड्राइवर थे और शराब पीने के आदी बताए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे राजकुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। रात करीब 9 बजे उनके बड़े बेटे ने कमरे में प्रवेश किया तो पिता को पंखे के कुंदे से लटकी रस्सी पर पाया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

भांडेर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के दो बेटे हैं और मामले की छानबीन जारी है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या से पहले किसी प्रकार का तनाव या विवाद सामने आया था। मृतक के पड़ोसियों और परिवारजन से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *