सागर: विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” में नारी सशक्तिकरण पर जोर !

Spread the love

सागर। भाजपा जिला सागर द्वारा आयोजित “विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद” कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री माननीय दुर्गादास ऊईके ने कहा कि नारी शक्ति ही विकसित भारत की सशक्त आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

केंद्रीय मंत्री ऊईके ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 मातृ शक्ति के सम्मान, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को समर्पित है। बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले प्रावधान किए गए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर है, जिसमें मातृ शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों ने बजट से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भरता से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मातृ शक्ति संवाद जैसे आयोजन महिलाओं को जागरूक करने, उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास से भरने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाना और बजट के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *