दतिया के पचोखरा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी !

Spread the love

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के पचोखरा गांव में सोमवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोराघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान राजेंद्र करन (45) पिता दमेत करन निवासी पचोखरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह खेती-किसानी के साथ मजदूरी का कार्य करता था।

सुबह परिजनों को मिली जानकारी

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के यह घटना घर के एक कमरे में हुई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो मृतक की बेटी ने कमरे में पिता को अचेत अवस्था में लटका हुआ देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद परिवारजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *